करनाल: हरियाली युवा संगठन महिला विंग अध्यक्ष नीरू देवी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा एक जीवन अनेक अभियान के तहत पौधारोपण किया। नीरू देवी ने कहा कि पौधे लगाकर सांसों की रक्षा करना सही मायने में नया जीवन जीना है। हम सभी को अपने जन्मदिन एवं महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए। क्योंकि पेड़ों से ही हमे जीवन मिलता है। उन्होंने बताया कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमें एक पेड़ से फल-फूल, छाया, लकड़ी आदि प्राप्त होती है। इसलिए हमें पौधारोपण करते रहना चाहिए। पदाधिकारी सूरज बुटानखेड़ी, केहर सिंह, रवि कुमार, गुलाब सिंह मौजूद रहे ।


















