कांटी बीडीओ सह प्रभारी बीईओ ने बकटपुर मिडिल स्कूल का किया औचक निरीक्षण,बिना सूचना गायब थे एचएम

प्रभारी बीईओ ने मध्याहन भोजन में पकड़े भारी गड़बड़ी,कहा दोषियों पर होंगी कड़ी कार्रवाई ||
वाराणसी /मुज्जफरपुर :- कांटी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकटपुर का गुरुवार को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति ने औचक निरीक्षण किया | प्रभारी बीडीओ सह बीईओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में प्रभारी एचएम मनीष कुमार बीते दो अप्रैल से आज तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति जांच की गई जिसमें 105 उपस्थित थे एवं मध्याहन भोजन की हाजिरी की रिपोर्ट में 211 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी एवं मध्याहन भोजन के एनजीओ द्वारा दो कंटेनर भोजन उपलब्ध कराई गई थी जिसमें मात्र 100 बच्चों को भोजन ही मिलता जो यह घोर वित्तिय अनियमितता दर्शाती है |
बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति ने बताया कि इस मामले में एचएम मनीष कुमार एवं प्रभारी एचएम मीना कुमारी समेत मध्याहन भोजन प्रभारी व मध्याहन भोजन के एनजीओ संचालक से स्पष्टीकरण मांगी जाएगी एवं वरीय अधिकारियों को भी इस मामले से लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा | उन्होंने बताया कि एचएम मनीष कुमार एवं प्रभारी एचएम मीना कुमारी की वेतन भी बंद की जाएगी साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित एचएम मनीष कुमार के अनुपस्थित में रहने वाले समय की वेतन नहीं दी जाएगी | इधर बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति के कड़े एक्शन के बाद हड़कम्प मच गया है ||


















