वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत एवं पिंक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार वासन्तिक नवरात्रि में स्कूलों/कालेजों भीड-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत एवं पिंक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर महिलाओं/बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।

एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 1887 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 23107 व्यक्तियों को चेक कर 6369 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 213 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस 71 के विरूद्व 129 बीएनएसएस की कार्यवाही, 25 के विरूद्व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही, 551 के विरूद्व अन्य कार्यवाही करते हुए 25 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः-
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 1298 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 13435 वाहनों को चेक कर 1555 वाहनों का चालान कर 62 वाहनों को सीज करते हुए 11 के विरूद्व सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

बीट पुलिस अधिकारी द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायतों का भ्रमणः-
‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 864 बीट पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम/वार्ड/न्याय पंचायत में 482 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 15354 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 15006 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं/बालिकाओं द्वारा मौके पर 229 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 93 के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 07 के विरूद्व धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही 88 के विरूद्व 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही करते हुए 21 अभियोग पंजीकृत करते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पिंक बूथ पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम-:
‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के द्वितीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के 15 पिंक बूथ पर पुलिस कर्मियों द्वारा 118 कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 2589 महिलाओं/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा 2704 प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया

1-‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0 द्वितीय चरण ) में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री विजय प्रताप एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजकिशोर पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा रामनगर में स्थापित किये गये शिशू गृह का निरीक्षण कर साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी से बचाव, छेड़खानी तथा बाल अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक शिकायत करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button