अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में युवक की रहस्यमयी मौत, पेड़ से लटका मिला शव,जांच शुरू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने बबूल के पेड़ पर काले गमछे के सहारे शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई।

आजमगढ़ जिले का रहने वाला था शख्स
शुक्रवार सुबह मृतक की पहचान संदीप पाण्डेय के रूप में हुई, जो आजमगढ़ जिले के खरिहानी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह घर से नाराज होकर करीब 1000 रुपये लेकर मुंबई काम करने के लिए निकला था।

खेती करके घर चलाते थे पिता
संदीप अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता खेती करके परिवार चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button