काशी में गूंजेगा ‘एक शाम वसणशाह के नाम’,बाबा साई काली राम साहिब का भव्य स्वागत

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बाबा साई काली राम साहिब का भव्य अभिनंदन,यूपी महामेला को लेकर उत्साह ||
वाराणसी में जुटेंगे 5000 से अधिक श्रद्धालु,‘एक शाम वसणशाह के नाम’ महामेला शनिवार को ||
सिंधी समाज ने किया जोरदार स्वागत, काशी में सजेगा वसणशाह महामेला का दरबार ||
सतसंग,भजन और सूफी कलाम से सजेगी काशी,बाबा साई काली राम साहिब देंगे आशीर्वाद ||
वाराणसी :- शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचनें पर साई वसणशाह दरबार उल्लासनगर के गादीनशीन बाबा साई काली राम साहिब का सिंधी समाज ने जय वसणघोट के उदघोष लगाकर भव्य स्वागत किया | चार अप्रैल शनिवार को एक शाम वसणशाह के नाम यूपी महामेला काशी की धरती पर होगा जिसमे प्रदेश के विभिन्न शहरो के पांच हजार से अधिक साई वसणशाह के दीवाने यूपी महामेला मे शामिल होगे | प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने जानकारी दी कि महामेला संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान मे होगा महामेला मे बाबा साई कालीराम साहिब सतसंग,भजन व सूफी कलामो के माध्यम से श्रदालुओं को आशीर्वाद देगे | प्रवक्ता ओमी ने बताया कि इस महामेला मे उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित अयोध्या,प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर,गोरखपुर,देवरिया, बस्ती,प्रतापगढ,रायबरेली, अम्बेडकरनगर,गोंडा व बहराइच सहित तमाम शहरो के श्रदालु शामिल होने के लिए बसो व चार पहिया वाहनो से महामेला मे पहुँच रहे है | इस आयोजन के लिए साई वसणशाह सेवा मंडल ने सेवादारियो को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी है |
एयरपोर्ट पर साई को प्रणामकर,माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर श्रदालुओं ने स्वागत किया स्वागत करने वालो मे नवीन कृपलानी,विवेक बदलानी,हासानंद बदलानी,पवन भाटीया,दिलीप बजाज, घनश्याम दास आहूजा,श्रीचंद पंजवानी, नरेश बादानी,मनोज लखमानी,अनिल लखमानी आदि मौजूद रहे ||




























