बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

चार्ज को लेकर दो ग्राम विकास अधिकारी आपस में भिड़े पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर: चार्ज को लेकर दो ग्राम विकास अधिकारियों में आपस में विवाद हो गया। जिस पर एक ग्राम विकास अधिकारी ने पुलिस को कॉल कर मौके पर बुला लिया। जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। अन्य ग्राम विकास अधिकारियों ने थाने पहुंचकर दोनों के बीच समझौता करा दिया।

मामला ब्लॉक आकू (नहटौर) का है जहाँ ग्राम पंचायतों का चार्ज लेने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार व ग्राम पंचायत अधिकारी सलमान खान के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान अरविन्द ने सलमान के साथ न केबल अभद्रता की अपितु हाथापाई भी की। ब्लॉक में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह दोनों को अलग किया। इस पर सलमान ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज बब्लू सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में स्टाफ व गणमान्य लोगों की मध्यस्ता से दोनों के मध्य समझौता हो गया। इस संबन्ध में जब जिला स्तर के अधिकारियों से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

75% LikesVS
25% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button