वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रैकेट इण्डिया व जागरण पहल की दूरदर्शी कार्य शैली से हों रहा बदलाव – नेहा सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जागरूक हो रहें सफाई मित्र बदल रही सोच |

वाराणसी:- नगर निगम ककरमत्ता सब जोन के चार वार्डो का कंदवा धर्मशाला वन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन रैकेट संस्थान,जागरण पहल एवं ग्रीनस्पर्श फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के कुल 75 सफाई मित्रों ने भाग लिया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षिण प्राप्त कर कार्यक्रम की सराहना करते हुए सम्मानित हुए | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुपरवाइजर रोशन कुमार व विवेक सोनकर ने कहा कि हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज स्वच्छता क्षेत्र के पहले पायदान के कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है जो कि प्रशंसनीय व सराहनीय है |

कार्यक्रम के दौरान हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के राज्य समन्वयक अश्वनी चौरसिया ने सफाईमित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा,शौचालय रखरखाव,कूड़ा प्रबंधन, हाउसकीपिंग तथा प्रत्येक छह माह में टी.टी.टीका लगवाने के महत्व पर जोर देते हुए प्रशिक्षित किया | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा की सीएचओ नेहा सिंह ने अपने संबोधन में सभी सफाई मित्रों को नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित पोषण आहार पर ध्यान देने व हर काम के बाद हाथ धुलने की सलाह देते हुए संस्था के इस तरह के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद किया | जागरण पहल के रवीन्द्र मिश्रा ने आए हुए सभी सम्मानित जनों व सफाई मित्रों को करोना की याद दिलाते हुए हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया |

हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में संचालित है वर्तमान में यह कार्यक्रम देश के छह राज्यों में संचालित हो रहा है | उत्तर प्रदेश के छह जिलों वाराणसी,चंदौली, मिर्जापुर,प्रयागराज,अयोध्या एवं गोरखपुर में चल रहा है | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वाराणसी जनपद के लगभग छह सौ सफाईमित्रों को प्रशिक्षित करना है, जिसमें उन्हें कार्यस्थल सुरक्षा,हैंड हाइजीन, सॉफ्ट स्किल,जल एवं कूड़ा प्रबंधन के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे बीमा एवं सुरक्षा से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है |

कार्यक्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज की ओर से सर्वेश कुमार, अजय कुमार,अजय मौर्या व जे पी सोनकर सहित नगर निगम के सुपरवाइजरों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button