वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन द्वारा तीन सौ से अधिक रक्त यूनिट का संचयन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

वाराणसी में मेगा ब्लड डोनेशन कार्निवल,युवाओं ने दिखाया मानव सेवा का जज़्बा ||

दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन का पांचवां ब्लड डोनेशन कार्निवल, सैकड़ों ने किया रक्तदान ||

स्वैच्छिक रक्तदान से बचती हैं ज़िंदगियां वाराणसी में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित ||

युवाओं की पहल बनी मिसाल,मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प में उमड़ा जनसैलाब ||

रक्तदान महादान वाराणसी में सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल आयोजन ||

वाराणसी :- दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन द्वारा मेगा ब्लड डेनिशन कैम्प,ब्लड डोनेशन कार्निवल का आयोजन स्थानीय मैरिज प्वाइंट सिगरा पर हुआ | ब्लड प्रेशर कार्निवल में प्रमुख रूप से रोटरी शाइन,व्यापारी नेटवर्क, जेसीआई काशी एवं युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी भाई साहब थे | युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि दी इमर्जिंग फाउंडेशन द्वारा कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय है एवं राष्ट्र सेवा में स्वैच्छिक रक्तदान एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है | विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि उपस्थित थे उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से स्वैच्छिक रक्तदान थैलेसीमिया एवं कैंसर पेशेंट्स की सहायता होती है सर्व समाज को आगे आकर के स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना चाहिए |

संस्था के चेयरपर्सन सुयश अग्रवाल ने बताया कि दी इमर्जिंग फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में संस्थागत दस वर्षों से कार्य कर रही है एवं यह ब्लड डोरेशन कार्निवल का पांचवां संस्करण है | आगे भी हम ऐसे आयोजन करते रहेंगे जिसे समाज को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरणा मिलती रहे |

कार्यक्रम संयोजक अभिषेक डे एवं यशवर्धन अग्रवाल रहे | अतिथियों का स्वागत आयुष जैन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव अत्यूष रस्तोगी ने किया |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप चिकित्सा अधिकारी पीयूष राय, प्रमुख व्यवसायी रवि सर्राफ, व्यापारी नेटवर्क से संस्थापक अपूर्व मित्तल,सह संस्थापक स्वाति मित्तल,राजेश अग्रवाल,अवजीत सोनी,डी इमर्जिंग फाउंडेशन से यशबंसल प्रतीक श्रीवास्तव,युग तिवारी अभिषेक पाण्डेय,शशांक चौरसिया,प्रणव,शुभांगी,वैष्णवी, सिद्धिश्री,वाणी, आकांक्षा,साक्षी एवं अन्य उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button