वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विकास गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का ‘कथित’ आरोप; उपभोक्ता को मिला डिलीवरी का मैसेज, पर घर नहीं पहुँचा सिलेंडर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

  • वाराणसी की विकास गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली एक सवालों के घेरे में है। एक महिला उपभोक्ता ने एजेंसी पर गंभीर ‘कथित’ अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
  • ​ पीड़िता के अनुसार, उन्होंने नियमानुसार गैस सिलेंडर बुक किया था। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल पर “सक्सेसफुली डिलीवर्ड” का मैसेज तो आया, लेकिन असलियत में उनके घर पर सिलेंडर नहीं पहुँचा।
  • ​ पीड़ित परिवार का ‘कथित’ आरोप है कि उनके हिस्से का सिलेंडर रिकॉर्ड में डिलीवर दिखाकर खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच दिया गया है।
  • ​ मामले की सफाई मांगने पर एजेंसी प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
    आरोप है कि उपभोक्ता को मदद करने के बजाय उनके नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है।
  • पीड़िता ने इस ‘कथित’ धोखाधड़ी की शिकायत वाराणसी के जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) से करने का मन बनाया है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके।
  • ​ इस गंभीर आरोप पर जब हमारी टीम ने एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button