अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

ऑपरेशन चक्रव्यूह: सिन्धौरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, नाबालिग अपहृता बरामद, आरोपी प्रिन्स गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में सिन्धौरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपहरण और यौन शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।

बीती 14 मार्च 2026 को एक महिला ने थाना सिन्धौरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को सरैया बाजार से प्रिन्स कुमार नामक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और पीड़िता के परिजनों को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सिन्धौरा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक रोहित कुमार पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रामबाबा इंटर कॉलेज के पास से अभियुक्त प्रिन्स कुमार (21 वर्ष) को धर दबोचा।
टीम की सराहना
इस सफल ऑपरेशन में चौकी प्रभारी रोहित कुमार पटेल और उनकी टीम की सक्रियता की सराहना की जा रही है। बी.एन.एस. की गंभीर धाराओं (64(2)(m), 87, 137, 351(2), 352) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त: प्रिन्स कुमार पुत्र गुलाब सेठ, निवासी सिंधोरा।
पुलिस टीम: उ0नि0 रोहित कुमार पटेल (चौकी प्रभारी), व हमराही पुलिस बल।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button