साले ने दोस्त के साथ मिलकर किया अपने जीजा पर तलवार से वार, जीजा गंभीर हालत मे

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, रिश्ते के एक साले ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने डंपर चालक जीजा पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने बहन की तहरीर के आधार पर भाई (साले) और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम गुलजारपुर, काशीपुर निवासी सर्वजीत कौर पत्नी प्रिंसपाल सिंह ने कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी को तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 16.3.2026 को उसका पति प्रिंसपाल सिंह पुत्र कुलविन्दर सिंह बंजारी गेट से डम्पर भरकर नेशनल स्टोन क्रेशर पर जा रहा था कि वन विभाग चौकी से 1 किमी पीछे कच्ची सड़क पर उसका भाई अंग्रेज सिंह पुत्र गुरविन्दर सिंह निवासी गुलजारपुर ने डम्पर रोका और उसके पति के साथ गाली -गलौच करने लगा। उसका पति डंपर से नीचे उतरा तो एक व्यक्ति जिसने कपड़े से मुँह ढक रखा था हाथ में तलवार लेकर आया और उसके भाई अग्रेज सिंह के हाथ में लोहे की रॉड दी और दोनों मिलकर उसके पति को मारने लगे व ताबड़तोड़ हमला कर पति को जख्मी कर दिया।
सर्वजीत कौर ने बताया कि उसके पति ने बचाव किया तो उसके पति की एक अंगुली कट गई तथा बांये हाथ और पैरों पर गम्भीर चोटें आयी हैं जिसे काशीपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा उसके पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सर्वजीत कौर की तहरीर के आधार पर कातवाली पुलिस ने अंग्रेज सिंह व सर्वजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी के हवाले की है।


















