वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 14–16 मार्च तक होगा अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव – धनधेनु ग्लोबल समिट 2026

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 14–16 मार्च तक होगा अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव – धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 ||

गौ आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक खेती पर होगा वैश्विक मंथन वाराणसी में जुटेंगे विशेषज्ञ ||

प्राकृतिक कृषि,पंचगव्य चिकित्सा और ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समिट ||

गांव,गौ और प्रकृति आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा देगा धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 ||

गौ संवर्धन और प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा ‘गौ रत्न सम्मान ||

वाराणसी :- गौ आधारित अर्थव्यवस्था,प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय गौ महोत्सव –धनधेनु ग्लोबल समिट 2026 का भव्य आयोजन 14,15 एवं 16 मार्च 2026 को शताब्दी कृषि सभागार,कृषि विज्ञान संस्थान,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में किया जा रहा है | इस महोत्सव का उद्देश्य गौ आधारित प्राकृतिक कृषि,पंचगव्य चिकित्सा,जैविक खेती,कार्बन क्रेडिट, बायोगैस ऊर्जा तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में गौ- सम्पदा की भूमिका पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार- विमर्श करना है |

आयोजन के संयोजक सीए धनंजय ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, गौ-शोध विशेषज्ञ,नीति-निर्माता, किसान,स्टार्टअप उद्यमी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे | कार्यक्रम में तकनीकी सत्र,विचारगोष्ठी,प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण तथा गौ आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी |

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गांव,गौ और प्रकृति आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा देना तथा किसानों और युवाओं को गौ आधारित कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना है | महोत्सव के दौरान प्राकृतिक खेती,जैविक खाद, पंचगव्य उत्पाद,गोबर गैस ऊर्जा तथा ग्रामीण रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा |

इस अवसर पर गौ संवर्धन,प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को “गौ रत्न सम्मान” सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा |

आयोजन समिति ने मीडिया प्रतिनिधियों, किसानों,शोधकर्ताओं,उद्यमियों एवं समाज के सभी वर्गों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आग्रह किया है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button