सपा महानगर वाराणसी ने मनाया बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया का जन्म दिवस

शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया ||
अनुच्छेद 39ए और लोक अदालत की व्यवस्था में रहा बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया का योगदान ||
ललिता सिनेमा भेलूपुर स्थित सपा कार्यालय में मनाया गया बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया का जन्मदिन ||
समाजवादी पार्टी नेताओं ने बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया को किया नमन |
वाराणसी :- समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा बाबू शिवादयाल सिंह चौरसिया का जन्म दिवस महानगर कार्यालय ललिता सिनेमा भेलूपुर में मनाया गया | शिवदयाल सिंह चौरसिया ने अपने पूरे जीवन काल में शोषितों पिछड़ों वंचितों को समानता का अधिकार दिलाने हेतु लड़ाई लड़ी 29 जनवरी 1953 में काका कालेलकर आयोग का गठन किया गया जिसमें शिवदयाल सिंह चौरसिया भी सदस्य रहे 1975 में जब वह राज्यसभा के सांसद रहे |
भारतीय संविधान में संशोधन कराया और भारतीय संविधान में अनुच्छेद 39ए 30 जनवरी 1975 को जुड़वाकर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की मांग को प्रस्तुत किया वर्तमान में लोक अदालत शिवदयाल सिंह चौरसिया की देन है | साइमन कमीशन को गवाहों की हिंदी में अनुवाद कर साइमन सर को बताया तथा उसे लिखकर देने जैसा चुनौती पूर्ण कार्य को बखूबी अंजाम दिया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन का भी सदस्य बनाया गया लेकिन वह किसी कारणवश उसमें सम्मिलित नहीं हो सके इस तरह के अनेकों कार्य उन्होंने पिछड़े दलित और शोषितों के लिए किया जिसके लिए पिछड़ा समाज दलित शोषित और वंचित समाज सदैव आभारी रहेगा |
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा काशीनाथ गुप्ता,सोहनलाल चौरसिया,अखिल भारतीय चौरसिया महासभा अध्यक्ष महानगर महामंत्री अनूप चौरसिया मंत्री रवि चौरसिया सचिव,अनील साहू,अरुण बरनवाल,राहुल शर्मा,अतुल गुप्ता,सुनील चौरसिया,अध्यक्ष चौरसिया व्यापार मंडल सुजीत चौरसिया,रामबाबू चौरसिया, कालिदास चौरसिया अवधेश चौरसिया, चंदन चौरसिया,अमरनाथ चौरसिया,बृजेंद्र चौरसिया,दिनेश चौरसिया,दीपक चौरसिया,रामजी यादव,चंद्र प्रकाश मद्धेशिया,शशि लताजी,संजय यादव,ओम प्रकाश यादव,अवधेश कुशवाहा,ओम प्रकाश जायसवाल,अखिलेश गुप्ता,विवेक जोसेफ,आरपी चौरसिया,कार्यक्रम के अध्यक्षता महानगर महासचिव योगेंद्र यादव तथा संचालन महानगर व्यापार सभा के महासचिव सोहन लाल चौरसिया ने किया ||


















