इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी वैदेही का शानदार आगाज़,डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण का हुआ आगमन

होली और महिला दिवस के बीच ‘इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी वैदेही का भव्य शुभारंभ ||
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण के आगमन से सजा इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी वैदेही का पहला कार्यक्रम ||
समाज सेवा के संकल्प के साथ इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी वैदेही की शानदार शुरुआत ||
महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना के साथ ‘वैदेही’ क्लब का आगाज़ ||
सिलाई मशीन व स्टेशनरी वितरण के साथ ‘वैदेही’ क्लब ने बढ़ाया सेवा का कदम ||
होली मिलन और महिला दिवस पर ‘वैदेही’ इनरव्हील क्लब का प्रेरणादायक आयोजन ||
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने ‘वैदेही’ क्लब को दिया मार्गदर्शन और आशीर्वाद ||
वाराणसी :- होली के उल्लासमय वातावरण और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब (IWC) वाराणसी ‘वैदेही’ का आधिकारिक चेयरमैन विजिट कार्यक्रम सोमवार को लंका स्थित एक होटल में अत्यंत उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याओं की उपस्थिति रही इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष वीणा मिश्रा ने कहा कि माँ जानकी के नाम पर आधारित इस नए महिला क्लब के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने पहली बार क्लब में पधारकर अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने क्लब की पूरी टीम को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देने का भरोसा भी दिलाया |
सामाजिक सेवा कार्यों का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण के कर कमलों द्वारा क्लब के कई सेवा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया गया | इसके अंतर्गत एक संस्था को सिलाई मशीन का दान दिया गया वहीं जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्टेशनरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया | इसके साथ ही कचरा व सामान बीनकर जीवनयापन करने वाली महिलाओं को पुराने अखबार एवं साड़ियां वितरित कर सहायता प्रदान की गई |
कार्यक्रम की झलकियां
कार्यक्रम का संचालन क्लब एडिटर दीपा सिंह और नेहा ने कुशलतापूर्वक किया इस दौरान मधुलिका सिंह द्वारा संस्था को सिलाई मशीन भेंट की गई | क्लब की अध्यक्ष वाणी भारद्वाज एवं सचिव वंदना झा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर उसके सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
होली के रंगों से सराबोर इस आयोजन को और भी खुशनुमा बनाने के लिए अनीता राय ने विशेष तैयारी की थी वहीं दीपा सिंह और नेहा झा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से उपस्थित महिलाओं में उत्साह और जागरूकता का संदेश दिया |
इस अवसर पर क्लब की सदस्य जूही,पूजा,इंदु,किरण, प्रतिमा और सुधा सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं साथ ही अन्य क्लबों से रेखा मेहरा,सोनिया,सुनीता, विनीता और खुशबू सहित अनेक गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए | कार्यक्रम के अंत में माधवी जी द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ||


















