वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सिविल सेवा परीक्षा में 21वीं रैंक प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र शुभम सिंह का संत अतुलानंद विद्यालय में हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के लिए उस समय गौरव का क्षण उपस्थित हुआ जब विद्यालय के पूर्व छात्र शुभम सिंह जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में इस वर्ष 21वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है का विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया | उल्लेखनीय है कि शुभम सिंह कक्षा चार से संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के छात्र रहे हैं तथा वर्ष 2009 बैच के पास आउट हैं आप इसके पूर्व भी सिविल सेवा परीक्षा में दो बार सफलता प्राप्त कर चुके हैं और निरंतर अपनी रैंक में सुधार करते हुए इस वर्ष 21वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय,अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है |

विद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति में शुभम सिंह का विधिवत अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनसे संवाद करते हुए उनकी तैयारी,संघर्ष और सफलता के अनुभवों को जाना,जो उपस्थित सभी छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा | विद्यालय की संरक्षिका विद्या सिंह ने शुभम सिंह को उनकी सफलता हेतु बधाई देते हुए अपना शुभाशीष प्रदान किया | संस्था सचिव राहुल सिंह ने इस उपलब्धि को विद्यालय ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया |

प्रधानाचार्य डॉ.नीलम सिंह तथा निदेशिका डॉ.वंदना सिंह एवं उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा भी है | इस अवसर पर शुभम सिंह ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन,परिश्रम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है |

विद्यालय परिवार ने शुभम सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी देश और समाज के प्रति अपनी सेवाओं से विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे ||

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button