वाराणसी/उत्तरप्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सुनी लोगों की फरियाद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राजातालाब । संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में शनिवार अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की फरियाद सुनी।समाधान दिवस में कुल 160 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें सिर्फ 8 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में नरैचा गांव के महेंद्र नारायण मिश्र ने गांव के कुछ लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से मारने का मामला उठाया। सीखड़ी के राजेंद्र ने चक रोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत की।खाद्य आपूर्ति, बिजली, पेंशन, जल निगम से जुड़े मामले भी लोगों ने उठाया। उक्त समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को देकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button