वाराणसी/उत्तरप्रदेश
काशी विद्यापीठ : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में कार्यशाला आयोजित

वाराणसी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को रीसायकलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वेस्ट से ग्रीन एनर्जी और सर्कुलर इकोनॉमी’ पर जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पीयूष पाण्डेय (फाउंडर और निर्देशक वाराणसी रीसायकलर्स प्राइवेट लिमिटेड) रहे। कार्यशाला का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश चंद यादव ने किया। संचालन डॉ. मनीष कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. विश्वजीत कुमार, डॉ. उषा पाण्डेय, डॉ. सुरेखा जायसवाल, डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. लोकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।




























