करनाल-हरियाणा
Trending

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर कर रहे हैं सहयोग : डीसी निशांत कुमार यादव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: कोरोना महामारी ने अब शहर की अपेक्षा गांव की ओर अपना रूख कर लिया है, इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी गांवों में व्यापक प्रबंध किए हैं, स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जो लोग कोरोना से संदिग्ध आ रहे हैं उन्हें होम आईसोलेट या ग्रामीण क्षेत्र में बने आईसोलेशन सैंटर में भेज रहे हंै। जिले में प्रथम चरण में 50 गांवों में होम आईसोलेशन सैंटर बनाए गए, इन सैंटरों पर सभी सुविधाएं दी गई। यह सैंटर गांव के राजकीय स्कूल व सार्वजनिक चौपाल में बनाए गए हैं।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते कोरोना पर चोट मारने के लिए सबसे बड़ा तरीका गांव की आबादी को संक्रमित होने से बचाना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए जहां घर-घर टीमें जा रही हैं, वहीं प्रशासन द्वारा संक्रमित होनेे व्यक्ति को स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले में अब करीब 1500 किट वितरित की गई है। इन किटों में दवाईयों के साथ-साथ ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व स्टीमर भी रखा गया है, जिससे समय-समय पर संक्रमित मरीज अपने ऑक्सीजन के लेवल व बुखार को चैक कर सकता है।

उन्होंने बताया कि जो भी संक्रमित होम आईसोलेट या ग्रामीण आईसोलेशन सैंटर में है उसके स्वास्थ्य के रख-रखाव के लिए केसीजीएमसी के 200 प्रशिक्षु डाक्टरों को लगाया है। यह प्रशिक्षु डाक्टर प्रतिदिन दो बार मरीज से बात करते हैं। यदि मरीज की स्थिति संतोषजनक है तो वह उन्हें दवाईयों के बारे में बताते हैं, यदि ऑक्सीजन लेवल कम है तो इन डाक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन के लिए सीएचसी केन्द्रों में बनाए गए कोविड सैंटरों में भेजा जा रहा है। जिले में अभी तक घरौंडा और असंध के सीएचसी सैंटरों में ही 10-10 मरीज हैं। अन्य किसी कोविड सैंटर में मरीज दाखिल नहीं हुए हैं।

डीसी ने बताया कि गांव स्तर पर भी बनाए गए आईसोलेशन सैंटर में शौचालय, पीने के पानी, दवाईयों की सुविधा है। सभी आईसोलेशन सैंटर हवादार हैं, अधिकारियों की टीम समय-समय पर आईसोलेशन सैंटर पर जाकर निरीक्षण करती है और व्यवस्था का जायजा लेती है। संबंधित एसडीएम को इन सैंटरों का नोडल बनाया गया है। जिले में स्थिति सामान्य है। उन्होंने जिले की जनता से अनुरोध किया कि वे कोविड के नियमों का पालन करें, जरूरत के अनुसार घर से बाहर निकलें।

गांवों के आईसोलेशन सैंटर पर मिल रही है मरीजों को सभी सुविधाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व सामाजिक कार्यकर्ता कर रहे हैं सहयोग : डीसी निशांत कुमार यादव

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button