AIRA NEWS NETWORK – हल्की सी बारिश में कई गांव के क्षेत्रों का बढ़ापुर व जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा नदी में जल भराव से ग्रामीणों का आना जाना हुआ दूभर लोगों को नदी पार करने में संक्रमित होने का खतरा सर पर मंडरा रहा है जान जोखिम में डाल कर रहे। नदी को पार रोज़ मर्रा के जरूरी काम या दवाई हो या कोई घरेलू सामान हो तो मुख्यालय या ब्लॉक तक जाने के लिए जान को जोखिम मे डालकर नदी को पार करना पड़ रहा है। जहाँ एक तरफ योगी सरकार कोरोना संक्रामण को खत्म करने के लिए गावो मे साफ सफाई और सनेटाइज़िंग करवा रही है।
वही चक उदयचन्द छायली के लोगो को रोज़ संक्रमण से दो चार होना पड़ रहा है। वही ग्राम में और ग्रामीणों में संक्रमण फैलने की संभावनाओं को देखते हुए ग्रामीणों मे दहशत का माहौल व्याप्त है। जिले के संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के सारा मामला संज्ञान मे होने के बाद भी अनजान बने हुए है। शायद ग्रामीणों के साथ कोई अनहोनी घटना घटने का इंतज़ार है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्च अधिकारियों और प्रदेश सरकार से मांग की है कि ग्राम और मुख्यालय के बीच पड़ने वाली इस नदी पर पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि ग्रामीणों को रोज़ मर्रा की होने वाली परेशानियों से दो चार ना होना पड़े और लोगों को आवागमन में आने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सके।
मन्दीप कुमार की रिपोर्ट


















