वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने अधिवक्ताओं की गाड़ियों को टोल टैक्स मुक्त घोषित करने की उठाई मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- आयें दिन टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा कर्मियों के रूप में रक्खे गये अपराधी किस्म के बाउंसरो से अधिवक्ताओं के साथ मारपीट गाली गलौज की अभद्रता को लेकर कांग्रेस पार्टी गम्भीरता से लिया है | कांग्रेस पार्टी विधि विभाग के अधिवक्तागण जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष व शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एनएन एचआई चेयरमैन व जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया |

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी व बाउंसर हमेशा गुंडे जैसे बर्ताव किया करते हैं और यदि फासटैग काम नहीं करता है तो जबरदस्ती डबल रुपए वसूलते हैं जिससे अधिवक्ता समाज अपने को असहज महसूस करता है जो अधिवक्ताओं के गरिमा के विरुद्ध है | कांग्रेस पार्टी के नेता व शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज अपने भारत को आजाद कराने से लेकर आज नव भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है और आगे भी निभाते रहेंगे |

अधिवक्ता समाज कि गरिमा व देश के उत्थान में अधिवक्ता समाज का अमूल्य योगदान को देखते हुए भारत देश के सभी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं की गाड़ियों को टोल टैक्स मुक्त घोषित किया जाए अन्यथा टोल टैक्स को लेकर कांग्रेस पार्टी विधि विभाग व कांग्रेस पार्टी के नेतागण अधिवक्ता गण के लिए टोल टैक्स मुक्त के लिए धरना व प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे |

ज्ञापन देने में जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी शिवपुर विधानसभा अशोक कुमार सिंह एडवोकेट,कांग्रेस विधि विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह एड,विरेन्द्र कुमार पण्डित एंड,मनोज पाण्डेय,अशोक कुमार, लालबहादुर,आदर्श कुमार एड सहित इत्यादि अधिवक्तागण उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button