वाराणसी/उत्तरप्रदेश

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 217 जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- चौकाघाट स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में 11 जनवरी रविवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 217 जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें काशी क्षेत्र के सैकड़ो इलेक्ट्रो होम्योपैथी के डॉक्टर शामिल रहे | डाक्टर काउंट सीजर मैटी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के डॉक्टर लियाकत अली ने कहा कि डॉक्टर काउंट सीजर मैटी के सिद्धांत पर चलकर विष रहित दवाओं से आसाध्य और जटिल रोगों पर काबू पाया जा सकता है यह इलेक्ट्रो होम्योपैथी 114 प्लांटो पर आधारित है इसके स्पेजरी ईसेंस से मरीज को निरोगी बनाया जा सकता है | वर्तमान में हमें इसके मान्यता के लिए संघर्ष करना है डॉक्टर काउंट सीजर मैटी के तैल चित्र पर सभी चिकित्सकों ने माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन किया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम में डॉ एस के पटेल और डॉक्टर अलख नारायण रहे |

कार्यक्रम में डॉक्टर विजय नारायण वर्मा डॉक्टर मृत्युंजय शर्मा,डॉक्टर,डॉक्टर पातीराम मौर्य,डॉ रवि शंकर,डॉक्टर अलख नारायण,डॉक्टर माधुरी वर्मा,डॉ आर एन पांडेय,डॉक्टर ओपी सिंह,डॉक्टर मनोज कुमार सिंह और डॉक्टर योगेश सिंह शामिल रहे कार्यक्रम का विधि पूर्वक संचालन डॉ ब्रजराज ने किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button