कन्नौज-उत्तरप्रदेश

सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने शुरू किया धरना।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कहा- अब तो जागो सरकार।

कन्नौज। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अकेले ही बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार और प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट करने के लिए धरना शुरू किया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने धरना स्थल पर एक बैनर लगाया है जिसमे लिखा है “अब तो जागो सरकार” ।
श्री यादव ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि बंद पड़ी सीएचसी पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाए। पैरामेडिकल कॉलेज, हृदय रोग संस्थान को तत्काल चालू किया जाये। उन्होंने ऑक्सिजन प्लांट को तुरंत चालू करवाये जाने की भी मांग की।
श्री यादव ने आईरा वार्ता से बातचीत करते हुए कहा कि जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण ऑक्सिजन न मिलने से सैकड़ो लोगो को असमय मौत का शिकार होना पड़ा। जिले में गाँव मे न तो जांच हो रही है और न ही लोगो को दवाएं मिल रही है और पैरासीटामॉल जैसी दवाई भी लोगो को उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
सपा नेता ने कहा कि लोग परेशान हैं लेकिन सरकारी महकमा कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मैं क़ई बार स्वयं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर चुका है। मजबूर होकर अकेले ही मैं कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए धरने पर बैठा हूँ ताकि जिले के स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की नींद खुल सके।

83% LikesVS
17% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button