बिजनौर: भारतीय जनता पार्टी टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के पारस जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं कि हत्या के विरोध में अपने निवास पर लॉकडाउन का पालन करते हुए कहा है कि बंगाल में ममता दीदी जी सरकार बनने के बाद उनके गुंडों द्वारा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं कि हत्या चरम पर है। लोकतंत्र की हत्या यह भारत देश नहीं होने देगा हिंसा का तांडव प्रजातंत्र के इतिहास का सबसे कलंकित करने वाला अध्याय और दिन है।
गरीब भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों और झोपड़ियों को तोड़कर नष्ट किया जा रहा है इतना ही नहीं भाजपा कार्यालयों को भी आग के हवाले किया गया हिंसा में संलिप्त लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो। जिन लोगों को बंगाल में माताओं, बहनों की चीख पुकार सत्ता में बैठकर सुनाई नहीं देती है, वो लोग ही ऐसी हिमाकत कर सकते हैं सत्ता में आने के बाद लोगों की हत्या करने से पता चलता है कि बंगाल में जंगलराज है।यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं बल्कि लोकतंत्र की आस्था पर है।
उन्होंने मांग की है कि टीएमसी के गुंडों को सलाखों के पीछे डाला जाय और कहा दीदी जी ने अपने नाम में ममतामयी शब्द को आग लगाकर पूरे समाज को जैसे हिंसा की आग में झोंक दिया है। उनकी यह हरकत माफी के लायक नहीं है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं हत्या रुकना बन्द हो का,सदेश भारत की जनता को दिया है।


















