करनाल जिला आपदा प्रबंधन में वाई. के. गुप्ता द्वारा 5 लाख रूपये की राहत कोष राशि का चेक
करनाल: उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस वर्ष भी दानी सज्जनों द्वारा हाथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दि करनाल लिक्कर्स के संचालक वाई. के. गुप्ता ने 5 लाख रूपये की राशि का चेक करनाल जिला आपदा प्रबंधन राहत कोष में देने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव को सौंपा और कहा कि देश व प्रदेश के सामने कोरोना महामारी एक चुनौती के रूप में खड़ी हो गई है।
ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि प्रशासन व सरकार को अपना सहयोग दे। इस अवसर पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दानी सज्जन वाई. के. गुप्ता द्वारा 5 लाख रूपये की राशि राहत कोष में दान के रूप में दिए जाने पर प्रशासन की ओर से उनका धन्यवाद किया और अन्य लोगों से अपील की कि वे संकट की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करनाल जिला आपदा प्रबंधन राहत कोष में दान देने के लिए आगे आए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित घर में रहे और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें, स्वच्छता का विशेष ध्यान दें तथा प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों को मानते हुए लॉकडाउन का पालन करें। प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को नहीं आने दी जाएगी।


















