काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सी एम् धामी करेंगे शिरकत “विभाजन विभीषिका स्मृति “कार्यक्रम मे 14अगस्त को

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, 14 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पष्कर सिंह धामी काशीपुर आयेंगे और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त, 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे अनन्या होटल, काशीपुर में किया जायेेगा। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे।
वहीं, कार्यक्रम के संयोजक एवं मेयर दीपक बाली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन की पीड़ा झेल चुके लोगों के दुख और दर्द को देश आज भी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाता है। आज भी वह परिवार उस पीड़ा को नहीं भूले हैं।
पत्रकार वार्ता में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, रवि पाल, अनिल डाबर, अश्विनी छाबड़ा, संजय भाटिया अमित नारंग, मुकेश चावला, बृजेश पाल, चौधरी समरपाल सिंह, नवीन अरोड़ा, पंकज टंडन, अमन बाली, जसवीर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, बृजेश पाल, समीर चतुर्वेदी, मनोज प्रजापति, मुक्ता सिंह, गुरबख्श बग्गा, लवीश अरोरा, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button