उत्तराखंड

होटल मेँ चल रहें देह व्यापार पर पुलिस का छापा, 8 युवतियाँ और 5 युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुड़की /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,होटल की आड़ में गर्म गोस्त के गंदे धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है पुलिस ने पूरे मामले में 8 लड़कियों सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त कार्रवाई में मलकपुर चुंगी के पास स्थित एक होटल में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 8 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होटल का प्रबंधक भी शामिल है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस सूचना के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से होटल पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के चारों ओर घेराबंदी कर ली ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके। छापे के दौरान होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
पूछताछ में पता चला कि होटल में न केवल ग्राहकों को कमरे और युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं, बल्कि मांग पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।
इसके अलावा, 8 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button