करनाल-हरियाणा

प्रशिक्षण व शोध पर रहेगा जोर: डॉ. चौहान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रशिक्षण व शोध पर रहेगा जोर: डॉ. चौहान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
संवाददाता: सुमरिन जोगी

📍 नीलोखेड़ी/करनाल, 30 जुलाई – हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान आने वाले समय में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण को गति देने के साथ-साथ शोध और अध्ययन के कार्यों पर भी विशेष ध्यान देगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के सहयोग से नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

नवनियुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की और नए दायित्व के लिए आभार जताया।

डॉ. चौहान ने बताया कि संस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधीन राज्य का प्रमुख प्रशिक्षण, अध्ययन एवं शोध संस्थान है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भविष्य की योजनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के कार्यों के विस्तार हेतु उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

डॉ. चौहान ने अपनी पहली समीक्षा बैठक में संकाय सदस्यों व शाखा प्रमुखों से संस्थान के कार्य को नए तेवर और कलेवर देने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ग्राम विकास नीतियों के अनुरूप संस्थान के कामकाज में सुधार लाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें और उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूत्रवाक्य ‘ग्रामोदय से भारतोदय’ को संस्थान का आदर्श वाक्य मानते हुए शेष वित्तीय वर्ष की कार्य योजना को शीघ्र तैयार कर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

जल्द ही कार्यकारी समिति की बैठक बुलाकर नई पदों की स्वीकृति एवं रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, संस्थान को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर सफाई और अतिक्रमण समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका, सिंचाई विभाग और अन्य संस्थाओं के साथ संयुक्त रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button