शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई एचटेट की लेवल-3 परीक्षा: डीसी उत्तम सिंह

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई एचटेट की लेवल-3 परीक्षा: डीसी उत्तम सिंह
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
संवाददाता: सुमरिन जोगी
📍 करनाल, 30 जुलाई
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा बुधवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 4255 अभ्यर्थियों में से 3742 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 513 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2025 को एचटेट की लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगी।
लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल होंगे इतने अभ्यर्थी
लेवल-1: 9 परीक्षा केंद्रों पर 2562 अभ्यर्थी।
लेवल-2: 22 परीक्षा केंद्रों पर 6729 अभ्यर्थी।
डिजिटल उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित
डीसी उत्तम सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के डिजिटल उपकरण लेकर न आएं। प्रत्येक अभ्यर्थी की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
संवाददाता: सुमरिन जोगी


















