बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्थान कराएगी 31 गरीब कन्याओ का विवाह

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के माध्यम से निर्धन परिवारों की कन्याओं के हाथ पीले करने का एक बार फिर सुनहरा अवसर आया है। इस वर्ष 31 निर्धन कन्याएं सामूहिक रूप से अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगी। आपको बता दें कि बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था (रजि.) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 01 नवंबर 2025 दिन शनिवार (देव उठान एकादशी) को चैती मेला स्थल काशीपुर में 31 गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराने जा रही है। ज्ञात हो कि बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था अब तक करीब 150 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करा चुकी है। संस्था के अध्यक्ष/मुख्य आयोजक आनंद कुमार एडवोकेट एवं महासचिव/मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने बताया कि यह संस्था का 8वां विवाह समारोह है, जिसकी तैयारियां आरंभ हो गई हैं। उधर, इस संबंध में बुधवार 30 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे चैती रोड पर कुंडेश्वरी तिराहा स्थित शिवाय रिजॉर्ट में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है, जिसमें कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी


















