काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ज़ि. पंचा.प्रतापपुर 28 पर बीना आर्या के प्रचार ने पकड़ी तूफानी तेज़ी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,पंचायत चुनाव को लेकर अब घमासान तेज होने लगा है, हालांकि अभी तक चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हो सके हैं, अभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह की बाट में है, लेकिन अपने अपने क्षेत्र में सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं और जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में प्रतापपुर 28 से जिला पंचायत सदस्य के लिए समाजसेवी इमानदार कर्मठ महिला जिनको भारतीय जनता पार्टी का सिंबल मिला है वह है श्रीमती बीना आर्य पत्नी हुकुमचंद। यहां बता दे की इस सीट पर लगभग 15 ग्राम सभा है और लगभग 25000 वोटर वाली सीट है। उनके पति हुकुमचंद पेशे से एक किसान है और उनके परिवार में समाज सेवा सर्वोपरि मानते हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीना आर्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहां की अगर जनता ने जिला पंचायत सदस्य उन्हें जिताया तो वह अपने क्षेत्र के सभी गांव की दिशा में दशा बदलने में दिन-रात एक कर देंगी। जिला पंचायत क्षेत्र के सभी गांव के लिए वह विकास की गंगा बहाएगी, जिला पंचायत क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बारात घर, पंचायत भवन, जल भराव की समस्या, कूड़ा निस्तारण की समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह इस बार मुझे जिला पंचायत सदस्य चुने उसके बाद आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा आपको वे सारी सुविधाएं दूंगी जिसकी आपने कल्पना की है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button