उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

बी डी सी पद पर विकास शर्मा के नामांकन से समर्थको मे ख़ुशी की लहर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुल्तानपुर पट्टी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,क्षेत्र पंचायत जगन्नाथपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास शर्मा ने अपनी चुनावी ताल ठोक दी है शिक्षित सरल एवं सौम्य विकास शर्मा राजनीतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व हैं उनके चुनावी मैदान में उतरते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई अब उनके समर्थक घर-घर जाकर उनके लिए वोट की अपील कर रहे हैं स्नातकीये शिक्षा प्राप्त विकास शर्मा 2013 से सन 2018 तक पिपलिया जगन्नाथपुर सीट से प्रधान पद पर आसीन रहे हैं वहीं उनकी भाभी रमनीक शर्मा जो निवर्तमान प्रधान है उनके कार्यकाल में भी विकास शर्मा सहयोगी के रूप में रहे हैं. इसीलिए राजनीतिक सूझबूझ के चलते विरोधी भी उनका लोहा मानते हैं
बताते चलें की विकास शर्मा इस चुनावी क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं समाज सेवा में वह हमेशा अग्रणी रहे हैं जिसके कारण यहां के आम जनमानस में उनकी एक बेहतरीन छवि बनी रहती है सभी धर्म एवं जाति के लोग विकास शर्मा को बेहद पसंद करते हैं जमीन से जुड़े एवं हमेशा गरीबों के हितो की सोच रखने वाले विकास शर्मा के लिए यह जीत कोई मुश्किल नहीं है लेकिन यह चुनावी जंग है मतदाता किसको अपना हीरो मानते हैं और किसको विजेता बनाते हैं यह तो भविष्य ही बताएगा परंतु जिस प्रकार विकास शर्मा के साथ आम जनमानस जुड़ा हुआ है एवं उनके भारी समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है उससे तो यही प्रतीत होता है कि इस चुनावी जंग में जीत हासिल करना उनके लिए मुश्किल काम नहीं है.।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button