करनाल-हरियाणा

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने संभाला हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक का कार्यभार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने संभाला हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक का कार्यभार

ग्राम विकास और नीतिगत शोध को मिलेगी नई दिशा

करनाल, 6 जुलाई | संवाददाता: सुमरिन जोगी, आईरा न्यूज़ नेटवर्क

जाने-माने शिक्षाविद और हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने रविवार को हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (HIRD), नीलोखेड़ी के निदेशक पद का कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय के अधीन तीन वर्षों के लिए की गई है।

करनाल के गोंदर गांव निवासी डॉ. चौहान पत्रकारिता विभाग, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें विश्वविद्यालय में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने का श्रेय जाता है। उनके गाँव में स्थापित रेडियो ग्रामोदय राज्य का पहला विशुद्ध ग्राम्य रेडियो स्टेशन है, जो ग्रामीण विकास केंद्रित सोच का प्रतीक है। वे कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक और पहले राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल भी रहे हैं।

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासोन्मुख सोच के अनुरूप संस्थान के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य कार्य पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ नीतिगत विषयों पर शोध और अध्ययन भी करना है।

डॉ. चौहान ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का आभार जताया। कार्यभार ग्रहण के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों संग बैठक कर संस्थान के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इस समय संस्थान में नव नियुक्त खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों का एक महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जो 8 जुलाई को संपन्न होगा।

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर सुशील मेहता, पंचायती राज संसाधन केंद्र की नीलम छिकारा और अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. चौहान का स्वागत किया।


50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button