करनाल-हरियाणा

सैनी कर्मचारी संगठन का सम्मान समारोह सम्पन्न

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सैनी कर्मचारी संगठन का सम्मान समारोह सम्पन्न

करनाल, 6 जुलाई | संवाददाता: सुमिरन जोगी, आईरा न्यूज़ नेटवर्क

सैनी समाज भवन सोसाइटी करनाल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सिंह सैनी, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकजुटता और पारदर्शिता पर बल दिया। कर्मवीर सिंह सैनी ने ईमानदारी से समाज सेवा का संकल्प दोहराया। डॉ. रामपाल सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही, वहीं तुषार सैनी ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया।

समारोह में सतीश सैनी, सुरेश सैनी, मदन सैनी, भूपेंद्र सैनी और समाजसेवी अमित सैनी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार रखे।
उप प्रधान पूर्ण चंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सैनी, महासचिव उदय सैनी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

🌱 समाज की एकजुटता ही तरक्की की राह है।


50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button