करनाल-हरियाणा

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा हलके को दी 1 करोड़ 20 लाख के 7 विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा हलके को दी 1 करोड़ 20 लाख के 7 विकास कार्यों की सौगात

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में सुनीं जन समस्याएं, मौके पर हुए समाधान

करनाल, 6 जुलाई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को घरौंडा हलके को 1 करोड़ 20 लाख रुपये के 7 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में इन कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया और पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनकर कई का मौके पर ही निवारण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए कल्याण ने कहा कि क्षेत्र में पहले विकास की कमी थी, परंतु सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध कर मूलभूत सुविधाएं दीं। हर गांव में पार्क और ई-लाइब्रेरी के निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं। नौकरियां अब मेरिट पर दी जा रही हैं, पहले की तरह सिफारिश से नहीं। उन्होंने अपील की कि लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और विकास को राजनीति से अलग रखें।

युवा करें श्रम दान

कल्याण ने युवाओं को सार्वजनिक पार्कों में सप्ताह में एक दिन श्रम दान करने की सलाह दी। उन्होंने उत्तम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को पार्क सौंदर्यकरण का आश्वासन दिया। साथ ही रेस्ट हाउस में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और क्राउन सिटी में पौधारोपण किया।

ग्रामीणों की मांगें

बरसत के लोगों ने सफाई, पार्क और चौपाल में शौचालय की मांग की। नबीपुर के वासियों ने रास्तों के निर्माण और कंबोज चौपाल की मांग रखी।

उद्घाटन व शिलान्यास हुए विकास कार्य

कैरवाली में मनीराम डेरा से भीमा पंडित के खेत तक 9 किलो लंबे रास्ते का उद्घाटन (13.47 लाख)

पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से लीला के निवास तक 500 फुट पेवर ब्लॉक गली का शिलान्यास (25 लाख)

कैरवाली में जल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल का उद्घाटन (20 लाख)

अमृतपुर कलां में रामनिवास जोगी के खेत तक 3300 फुट लंबे रास्ते का उद्घाटन (17.86 लाख)

अमृतपुर कलां में नरेंद्र राणा के खेत तक 17 किलो लंबे रास्ते का उद्घाटन (20.85 लाख)

नगला मेघा सड़क से सुरेश शर्मा के खेत तक 8 किलो लंबे रास्ते का उद्घाटन (7.90 लाख)

पीडब्ल्यूडी रोड से रामकुमार सैनी के डेरा तक 15 किलो लंबे रास्ते का उद्घाटन (14 लाख)

इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, कष्ट निवारण समिति सदस्य सीमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित, उपाध्यक्ष नरेंद्र लाठर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संवाददाता: सुमरिन जोगी
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button