अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ छापे, 3 पर मुकदमा

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,दिनांक 26-06-2025 को आबकारी क्षेत्र -03 काशीपुर एवं क्षेत्र-04 बाजपुर की जॉइंट टीम ने उप आबकारी आयुक्त नैनिताल परिक्षेत्र, श्विवेक सौनकिया के नेतृत्व में एवं जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर, एन० आर० जोशी० के निर्देशानुसार ग्राम खाईखेड़ा , रमपुरा एवं काशीपुर के कई अन्य क्षेत्रों में छापेमारी की गई ।दबिश के दौरान इन क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया गया । इसके अलावा रमपुरा क्षेत्र मे कुल 100लीटर अवैध शराब बरामद कर मौके पर 5000kg लहन नष्ट किया जिस दौरान कुल 03 केस दर्ज किए गये ।
उक्त प्रकरण के दौरान टीम में उप आबकारी आयुक्त विवेक सौनकिया,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-03 काशीपुर दिवाकर चौधरी ,आबकरी निरीक्षक क्षेत्र-04 बाजपुर ,उप आबकारी निरीक्षक आसीस सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, पवन कंबोज एवं आबकारी सिपाही और सुनीता कंबोज , कृष्णा चंद्र मौजूद रहें


















