उत्तराखंड

पत्नी ने जूतों से पीटा तो पति ने कर ली आत्महत्या, माँ ने लिखाई रपट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लालकुआं /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक द्वारा मौत को गले लगाने के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी एवं मायके वालों पर पुत्र को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक निवासी नरगिस पत्नी स्वर्गीय इसरार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत दिवस उनके पुत्र इकरार ने जहरीले पदार्थ का शेवन करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, उसके द्वारा यह जानलेवा कार्य अपनी पत्नी एवं उसके मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर किया है, नरगिस का कहना है कि उसके बेटे का विवाह 15 नवंबर 2021 को रुखसार पुत्री मुन्ने खा निवासी ग्राम अकोली थाना बिल्सी जिला बदायूं के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ था, शादी के बाद से ही रुखसार का व्यवहार पति एवं अन्य ससुरारियों के प्रति अत्यंत खराब था, वह कुछ ही मांह लालकुआं अपने पति के पास रही, इस दौरान उसने अपने पति की पिटाई भी लगायी, पत्नी के मायके जाने के बाद उसे समझाने जब इकरार उसके घर गया तो ससुरालियों एवं उसकी पत्नी ने मिलकर इकरार के साथ मारपीट की, यहां तक कि उसे चप्पलों से भी पीटा गया, पत्नी की प्रताड़ना एवं उसके द्वारा न्यायालय में झूठा केस दर्ज कर देने से डिप्रेशन में आए इकरार ने जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नरगिस ने अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी रुखसार समेत अन्य मायके वालों को ठहराते हुए उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल का कहना है कि महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है जिस पर जांच की जा रही है, जल्द ही जांच के पश्चात आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button