काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नगर मे अग्रसेन चौक की मांग पर वैश्य समाज ने किया मेयर बाली का स्वागत सत्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,, महापौर दीपक बाली के द्वारा नगर में चौतरफा चल रहे विकास कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं। विकास की उसी कड़ी के तहत द्वापर युग में जन्मे सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन जो पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के बड़े पुत्र कुश की 34 वीं पीढ़ी के वंशज थे। जिन्होंने अपनी जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मानव कल्याण के लिए जो कार्य किए उससे वैश्य समाज ही नहीं बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी आर्थिक रूप से काफी बल मिला है। वैश्य समाज द्वारा काफी समय से नगर में अग्रसेन चौक बनाए जाने की मांग महापौर से की जा रही थी। महापौर श्री बाली एवं पार्षद गणों ने चीमा चौराहा का नाम महाराजा अग्रसेन चौक रखे जाने व उसे भव्य रूप दिए जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, यह सम्पूर्ण वैश्य समाज के लिए गौरव की बात है। कुमायूं वैश्य महासभा के पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आज नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सात ही सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया गया। कुमायूं वैश्य महासभा के संरक्षक एसपी गुप्ता, अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एसके सितारा, महामंत्री एमपी गुप्ता, कोषाध्यक्ष केसरी बंसल, ईश्वर गुप्ता
आनन्द वैश्य, सुरेश गोयल, कौशलेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल व महेन्द्र लोहिया आदि थे

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button