उत्तराखंड

जिस नौकर को रखा गाय की देखभाल के किए उसने ही कर दिया नाबालिग बेटे से दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,आठ जून को वादी निवासी सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि सेलाकुई मे वादी ने अपनी गाय की देखभाल के लिए जितेन्द्र नाम के व्यक्ति को नौकरी पर रखा था जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है। जो वादी के घर पर रहकर उनकी गाय की देखभाल करता था, उक्त व्यक्ति द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र को गौशाला मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा डरा धमकाकर जान से मारने की दी गई ।
तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 62/2025 धारा 115/351(2)/352 बीएनएस व 5(ड)/6 पोक्सो एक्ट बनाम जितेन्द्र कुमार पंजीकृत किया गया है ।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09-06-25 को अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

जितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अमखेड़ा जलालपुर पोस्ट भदेंग कंज बिरलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 24.वर्ष

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button