साधू बाबा के पास से बरामद हुई एक क्विंटल दस किलो चरस, पुलिस ने भेजा जेल

लोहाघाट /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, साधू बाबा का वेश धारण कर रह रहा एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है। वह लंबे समय से लोहाघाट क्षेत्र में बाबा के रूप में रहकर ग्रामीणों का विश्वास जीत रहा था। एसपी चंपावत के दिशा-निर्देशन में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने सुई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय लोगों से चरस जुटाता था और फिर उसे हरियाणा ले जाकर बेचता था।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।


















