उत्तराखंड

वक़्फ़ की ज़मीन पर दुसरे सम्प्रदाय की महिला ने ठोका दावा, हुआ बवाल, ए डी एम् ने शुरू की जांच

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,, रामनगर के गौजानी में एक बस्ती में वक्फ की जमीन बताकर कब्र खोदने के विवाद के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीआर चौहान के नेतृत्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और एसडीएम रामनगर मामले की जांच करेंगे। बीती 29 मई रामनगर के गौजानी में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मुस्लिम पक्ष जमीन को वक्फ की बताकर शव दफनाने पर अड़ा था। मामले में घटना वाले दिन तनाव रहा। बाद में प्रशासन की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश भी की थी।गांव की ही निवासी मंजू देवी ने दो जून को डीएम वंदना को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह गांव के स्कूल में भोजन माता के रूप में काम करती हैं। उनके पति अस्वस्थ हैं और उनकी दो बेटियां हैं। उनके ससुर स्व. हीराबल्लभ ने एक बीगह जमीन उनको दान दी थी। उस पर करीब 50 वर्षों से वह निवास कर रही हैं। महिला का आरोप है कि उनकी जमीन को नियमों के विरुद्ध 1984 में वक्फ के नाम दर्ज करा लिया गया है। महिला ने जमीन को वक्फ में दर्ज करने की जांच की मांग की है। जमीन पर प्रधानमंत्री स्वामित्व अधिकार के तहत मालिकाना हक देने की गुहार लगाई है। एडीएम चौहान ने बताया कि जांच के आदेश हो गए हैं। जल्द मामले की जांच शुरू की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button