बिजनौर-उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

बिजनौर, 26 मई 2025 – जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत सर्व यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा बड़ी संख्या में ऋण आवेदन निरस्त किए जाने को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एडीएम स्तर के अधिकारी को नामित कर बैंक के स्थानीय मुख्यालय भेजा जाएगा ताकि निरस्त किए गए आवेदनों की समुचित जांच की जा सके और निरस्तीकरण के कारण स्पष्ट रूप से सामने आ सकें।

जिलाधिकारी ने एचडीएफसी और प्रथमा बैंक द्वारा ऋण आवेदनों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सभी लंबित आवेदनों की जांच कर ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह निर्देश आज शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने उन बैंकों के शाखा प्रबंधकों को विशेष रूप से निर्देश दिए जिनकी जिले में एक से अधिक शाखाएं हैं कि प्रत्येक शाखा से कम से कम पांच-पांच आवेदन प्राप्त कर पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृत करें। इसके साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए किसी भी स्तर पर पाई गई शिथिलता की सूचना तुरंत उन्हें दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उपयुक्त उद्योग अमित कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अखिल कुमार सिंह, तथा विभिन्न बैंकों के नोडल अधिकारी और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button