बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी द्वारा वीवीपैट वेयरहाउस एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर, 26 मई 2025
जिलाधिकारी द्वारा वीवीपैट वेयरहाउस एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने आज अपराह्न 3:30 बजे झंडापुर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भारतीय जनता पार्टी से श्री धीर सिंह, कांग्रेस से श्री नीरज चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से श्री मोहम्मद सिद्दीक तथा समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष श्री शेख जाकिर हुसैन एवं प्रवक्ता श्री अख़लाक़ पप्पू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। वीवीपैट वेयरहाउस में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली पूरी तरह क्रियाशील पाई गई। ईवीएम के सुरक्षित भंडारण एवं निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त करते हुए अपनी सहमति प्रदान की।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया, जहां जिलाधिकारी ने सील बंद तालों, अग्नि सुरक्षा, विद्युत प्रबंधन तथा अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की। सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं मानक अनुरूप पाई गईं।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी सामग्री की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। मासिक निरीक्षण की यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से सुनिश्चित की जाती है, जिससे मतदाता एवं राजनीतिक दलों का विश्वास कायम रखा जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button