काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का हुआ शानदार सम्मान समारोह,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड,,, काशीपुर नगर निगम सभागार में भाजपा के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों का आह्वान किया कि वह पार्टी की रीति और नीति तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने में कोई कसर न छोड़ें और साथ ही जनता की सेवा में भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान करते समय यदि उनके सामने कोई भी समस्या आए तो वह उन्हें तुरंत फोन करें। वह समस्या के समाधान में उनकी हर संभव मदद करेंगे।


आज के सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस बाहर होने की वजह से नहीं आ पाए लेकिन उनकी पूरी टीम आई वही मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, श्रीमती कल्पना राणा, एवं बृजेश पाल सहित इन की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। महापौर दीपक बाली ने आह्वान किया की सभी पदाधिकारी अपने आप को जनता का सेवक होने के साथ-साथ खुद को जनता का नेता बनाएं और एक सच्चे नेता को जनता की निष्पक्ष भाव से जैसी सेवा करनी चाहिए उससे पीछे ना हटें। जन समस्याओं के समाधान में जहां कहीं दिक्कत हो सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिले और यदि फिर भी समस्या का समाधान ना हो तो तत्काल उन्हें फोन करें। हम जनता की सेवा करने के लिए ही आए हैं और जनता की हर न्याय संगत और वाजिब समस्या का समाधान कराया जाएगा। सम्मानित होने वालों में दीपेंद्र चौहान सतनाम सिंह अजय कुमार श्रीमती तुलसी बिष्ट मनोज मनराल संजीव शर्मा अजय कुमार चौहान मनोज जीना अशोक चावला अजय सिंधवानी निखिल सेतिया कुंदन सैनी राजीव अरोड़ा बच्चू वीर सिंह चौहान यशपाल सिंह अशोक सैनी मोहित भारद्वाज जितेंद्र चौहान विवेक श्वेता सिंह अश्वनी शर्मा विवेक विश्वजीत अवनीश चौहान श्रीमती सीमा कंबोज विकास कश्यप तेजपाल सिंह श्रीमती पिंकी कौर श्रीमती किरण माया पांडे मुकेश राजपूत प्रदीप राजपूत डॉक्टर बबलू सैनी राजेश यादव हरीश सैनी चंद्रावती अजय सिंह निखिल से
अंतरप्रीत सिंह चीमा मनोज राय श्रीमती संगीता सिंह आदि रहे वही भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता चौधरी समरपाल सिंह मुकेश चावला पार्षद सुरेश सैनी अनिता कांबोज अनुज मेहरोत्रा बीना नेगी संजय भाटिया संदीप सिंह मोनू सम्मान कार्यक्रम में शामिल रहे और सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को तन मन धन से पूरी करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जसवीर सिंह सैनी ने किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button