उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 108 क्विंटल फूलों से हुआ श्रँगार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

केदारनाथ /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,शुक्रवार सुबह शुभ वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।
कपाटोद्घाटन से पूर्व मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू कर दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए धाम में 15 हजार से अधिक रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।
इधर, चमोली जिले में स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी शुक्रवार सुबह 10:15 बजे विधिपूर्वक खोल दिए जाएंगे। डोली ने गुरुवार को भूतनाथ मंदिर से तीन परिक्रमा करने के बाद तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया था और रात्रि विश्राम चोपता में किया। शुक्रवार सुबह डोली ने चोपता से चार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर में प्रवेश किया।
मंदिर के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि तुंगनाथ मंदिर को भी भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया है। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button