हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

बिना मान्यता चल रहे 10 मदरसों पर धामी सरकार की तालाबंदी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड मे धामी सरकार के द्वारा अवैध मदरसों के खिलाफ सील बंदी की कार्रवाई जारी है ।अब हरिद्वार जिले के भगवानपुर और खानपुर क्षेत्र में दस अवैध मदरसों को सील किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक खानपुर, रहीमपुर लालचंदवाला में तीन अवैध मदरसे सील किए गए। कल देर रात्रि तक हरिद्वार जिले में ही भगवानपुर इलाके में भी अवैध मदरसों की तालाबंदी की गई।
जिले में अभी तक 61 अवैध मदरसों को ताला लगा दिया गया है। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासनिक टीमों द्वारा अवैध मदरसों की सीलबंदी की कार्रवाई जारी है। इन अवैध मदरसों के खाते भी खंगाले जा रहे है।
उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक 195 अवैध मदरसों पर सील लगा चुकी है। ये ऐसे अवैध मदरसे है जिन्हें उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अथवा किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है जो अवैध है वो बंद किया जाएगा जिन्हें मान्यता है वो ही चलेंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध मदरसे, अतिक्रमण अवैध मजारों के खिलाफ अभियान जारी है और ये रुकने वाला नहीं है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button