उत्तराखंड

कक्षा 12 मे देहरादून की अनुष्का राणा ने किया उत्तराखंड टॉप,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ एजेंसी विशेष,,,,,देहरादून की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत लाकर प्रदेश भर में टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की निवासी अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। अनुष्का के माता-पिता को बेटी पर गर्व है और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि वह टॉप 10 में जरूर आएगी। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अनुष्का ने जेईई मेन्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने 99.08 परसेंटाइल हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। अनुष्का ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। प्रदेश में उनका यह डबल अचीवमेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उत्तराखंड की यह होनहार बेटी आज पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है। उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अनुष्का मेडिकल के क्षेत्र में जाकर समाज सेवा करना चाहती है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button