हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

नींद में पड़ा खलल तो मां ने अपने जुड़वा बच्चों की कर दी गला घोंट कर हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह परिवार के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास किराए के मकान में रहते है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। गुरुवार की सुबह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए। पत्नी शिवांगी का कहना था कि वह पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी। चंद मिनट बाद वापस लौटने पर बेटी स्नेहा और ईशानी अचेत हालत में मिली। आनन-फानन में वह बेटियों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
कुछ देर बाद पति के ड्यूटी से लौटने पर दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर पिता ने बेटियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में सामने आया कि इस दौरान बाहर से कोई व्यक्ति घर के अंदर नहीं गया। मां के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति घर में पहले से मौजूद भी नहीं था।
शक के आधार पर पुलिस ने शिवांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों बच्चियों की हत्या कुबूल कर ली। एसएसपी ने बताया शिवांगी की उम्र लगभग 19 साल है। महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। ऐसे में रात में नींद औरआराम पूरा न होने के कारण उसे ने गुस्से व झल्लाहट में आकर बार-बार रो रही बच्चियों को पहले तकिया से दबाया। दोनों के ज्यादा चिल्लाने पर फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button