मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

खाद्य विभाग ने चलाया अभियान कस्बे में खाद्य विभाग की टीम की सूचना पर गिरे कई दुकानों के शटर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

खाद्य विभाग ने चलाया अभियान कस्बे में खाद्य विभाग की टीम की सूचना पर गिरे कई दुकानों के शटर

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में अभियान चलाया। कस्बे में खाद्य विभाग की टीम की सूचना पर कई मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों के शटर गिर गए। इसके साथ ही खुले तेल इत्यादि की बिक्री करने बाले दुकानदारों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। टीम ने कस्बे की सब्जी मंडी से एक मिष्ठान भंडार के यहां से बेसन का एक सैंपल लिया। खाद्य विभाग की टीम के कस्बे में रहने तक हड़कंप की स्थिति रही। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जे वी मौर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button