मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सिगनी ग्राम पंचायत में घोटाले की जांच से पहले ही बवाल, अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सिगनी ग्राम पंचायत में घोटाले की जांच से पहले ही बवाल, अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप

आईरा न्यूज़ रिपोर्ट राहुल कुमार शाक्य

कुसमरा/मैनपुरी। तहसील किशनी के ग्राम पंचायत सिगनी में हुए कथित घोटाले की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को निर्धारित जांच से पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शिकायतकर्ता और वर्तमान प्रधान रोशनलाल के समर्थक आमने-सामने आ गए।

बिना पुलिस बल के जांच पर सवाल :

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के लिए सुबह 11 बजे का समय तय था, लेकिन अधिकारी शाम 4:15 बजे बिना पुलिस बल के गांव पहुंचे। इससे दोनों पक्षों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और किसी बात को लेकर विवाद भड़क गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं थे।

“एकतरफा जांच हो रही है” – शिकायतकर्ता

विवाद की स्थिति को देखते हुए शिकायतकर्ता ने जांच से खुद को अलग कर लिया। उनका कहना था कि जब तक पुलिस बल की मौजूदगी नहीं होगी, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान रोशनलाल और सचिव विजेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ मिलकर एकतरफा जांच कर रहे हैं l शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला कमीशन सेटिंग का हिस्सा है और जांच केवल दिखावा मात्र थी। उन्होंने जिलाधिकारी मैनपुरी से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है l

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button