उत्तराखंड

मदरसों पर आई शामत, 4 मदरसों को अवैध बता कर किया गया सील

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विकासनगर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,थाना विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मदरसों का स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार की संयुक्त टीम द्वारा भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की गई. इसी बीच विकासनगर क्षेत्र में ढकरानी स्थित बिना पंजीकरण, नियम विरूद्ध संचालित किए जा रहे चार मदरसों को सील किया गया है.।
संयुक्त टीम द्वारा अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मदरसा दारे अकरम ग्राम ढकरानी के तीन कमरे, मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया ग्राम ढकरानी के दो कमरे, मदरसा दावतुल हक ग्राम नवाबगढ़ का एक कमरा और फैजल उलूम ग्राम नवाबगढ़ का एक कमरा सील किया है.
पुलिस ने बताया कि चार अवैध मदरसे और एक ढकरानी गांव स्थित वार्ड 11 में एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद अब्दुल बासित हदीसन को भी टीम द्वारा सील किया गया. उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.।
उत्तराखंड सरकार ने अवैध मदरसों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को दी है. इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की एलआईयू यूनिट प्रदेश भर में मदरसों की जानकारी खंगाल रही है. राजधानी देहरादून में 35, उधम सिंह नगर में 129 और नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 26 मदरसे अवैध रुप से संचालित हो रहे हैं.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button